Oplus_131072

पत्थलगांव पुलिस का साइबर जन जागरूकता अभियान,नव पदस्थ थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार ने लोगों को ठगी से बचने के बताए टिप्स

Oplus_131072

पत्थलगांव / साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पत्थलगांव पुलिस ने साइबर जन जागरूकता संवाद कार्यक्रम चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पत्थलगाव थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी को न बताएं, और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सतर्क हो जाएं।

पुलिस ने साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

इस मौके पर थाना पत्थलगांव के थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार एंव कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। पत्थलगांव पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

पुलिस का मोबाइल नंबर 9479193616 भी सार्वजनिक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प    डॉ. ओम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *