

पत्थलगांव / जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवानपुर के माडातरई मोहल्ला निवासी अशोक कुमार यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार यादव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इधर मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मृतक एक युवती के साथ नजर आ रहा है। इसी वायरल फोटो के बाद इलाके में प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज हो गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो युवक ने यह कदम नहीं उठाया?
हालांकि प्रेम प्रसंग की बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल फोटो का इस घटना से क्या संबंध है, यह जांच का विषय है।
सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

publiccg Chhattisgarh NEWS