Oplus_131072

जशपुर डीएमसी कार्यालय में अटैच दो सरकारी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, हाइवा के सामने कार अड़ाकर पिस्टल से हवाई फायर का आरोप!

जशपुर। जशपुर डीएमसी कार्यालय में अटैच दो सरकारी कर्मचारियों पर दबंगई का बड़ा आरोप लगा है। जिन पर आरोप लगा है उनके नाम राजेश अम्बस्ट और श्याम लाल साहू बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राजेश अम्बस्ट मूल रूप से हेडमास्टर हैं जो अपने प्रभाव से जशपुर डीएमसी कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर अटैच हैं। वहीं श्याम लाल साहू पूर्व में पत्थलगांव में बीआरसी के पद पर थे और वर्तमान में जशपुर डीएमसी कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर अटैच हैं।

यह पूरा मामला पुलिस थाना खड़गवां का बताया जा रहा है। आरोप है कि दोनों ने अपनी निजी कार से गिट्टी लोड हाइवा को ओवरटेक कर सामने अपनी कार अड़ाकर रोक दिया। इसके बाद हाइवा चालक को धमकाते हुए मारपीट करने और राजेश अम्बस्ट द्वारा पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़ित हाइवा चालक ने थाना खड़गवां में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे बड़ा सवाल — आखिर इन शिक्षकों के पास पिस्टल आया कहां से? क्या यह पिस्टल लायसेंसी था या अवैध? एक सरकारी शिक्षक के पास हथियार होना कई सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में पिस्टल के लाइसेंस को लेकर क्या खुलासा होता है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *