जशपुर के 2600 विद्यालयों में गूंजा ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त

19 सितंबर तक जारी रहेंगी विद्यालय स्तर की गतिविधियां

रायपुर, 

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त
चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त

‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के लगभग 2600 विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त कर रहे हैं। प्रतियोगिताएं 19 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगी।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ गांव-शहर, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, हरित पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छ एवं सुंदर भारत की अपनी परिकल्पना को प्रभावी ढंग से सामने रख रहे हैं।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी स्वच्छता के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता, कचरे का उचित निपटान, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने जैसे विषयों पर विद्यार्थी अपने विचार साझा कर रहे हैं।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वच्छता संस्कार, पर्यावरणीय चेतना और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और जागरूकता का संदेश परिवार एवं समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में भी सकारात्मक वातावरण बन रहा है।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षक विद्यार्थियों को विषय की समझ विकसित करने, रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सहयोग कर रहे हैं।

‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर आधारित ये गतिविधियां विद्यालय स्तर से स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का संदेश समाज तक पहुंच रहा है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए जल जीवन मिशन नियमावली पर मंथन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न रायपुर,  मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *