श्री राम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती विवाह का विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा विस्तार पूर्वक महिमा का किया बखान हजारों लोगों ने विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का किया रसपानआज श्रीराम कथा स्थल पर श्री राम जन्मोत्सव का किया जावेगा आयोजन By प्रदीप सिंह

जशपुर/ पत्थलगांव में मैरिज गार्डन प्रांगण में विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा श्री राम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती की महिमा का विस्तार पूर्वक वर्णन बताया गया जहां भगवान शंकर की महिमा को बताते हुए विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज ने बताया कि रामचरितमानस के पढ़ने व सुनने से हमें सभी ग्रंथों का लाभ प्राप्त होता है।

तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना करते हुए कहा कि मैं अपने अंतरण सुख अनुभूति के लिए किया हूं।राम जी बिना अनुराग से प्राप्त नहीं हो सकते। उपस्थित जनसमुदाय ने विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का बड़े ही अनूशासित ढंग से रसपान किया । वही श्री राम कथा में व्यास पीठ का आशीर्वाद लेने के लिए डॉक्टर अजय पांडे, प्रियंका जायसवाल गोरखपुर ,डॉ रवि शंकर पांडे ,रिंकू सिंह ज्ञानपुर ,मनोज गुप्ता, सुधाकर शुक्ला न्यायाधीश, आरके मिश्रा मुंबई ,सुनील शुक्ला मंडी गोबिंदगढ़ विकास मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो ,जितेंद्र तिवारी बिहार ,देवेंद्र केसरी ,अमरेश मिश्रा शिवम पांडे, सनातन पांडे वाराणसी ,महेंद्र सिंह ,शिव शंकर दुबे पत्रकार सहित आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में महिला पुरुषों ने श्री राम कथा का रसपान किया ।श्री राम कथा के आयोजक बाबा हरिदास भक्त मण्डल के सुरेश अग्रवाल ने बताया कि आज की श्री राम कथा में श्री राम जन्मोत्सव का विस्तार पूर्वक महिमा बताई जाऐगी और श्री राम जन्मोत्सव का कथा स्थल पर आयोजन किया जाएगा।

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *