कांसाबेल/जशपुर। किसानों की समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की त्वरित पहल एक बार फिर सामने आई है। शनिवार 12 सितंबर को ग्राम पंचायत तिरसोठ के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रभावित किसान कांसाबेल स्थित कार्यालय पहुंचे और भारतमाला सड़क निर्माण कार्य को कुछ दिनों के लिए रोकने का आग्रह किया।ग्रामीणों ने बताया कि भारतमाला सड़क निर्माण के लिए उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। वर्तमान में खेतों में फसल लगी हुई है और फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे समय में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से किसानों की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने मांग की कि फसल कटाई तक निर्माण कार्य रोका जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रूप से काटने का अवसर मिल सके।

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने तत्काल भारतमाला परियोजना के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और किसानों की समस्या को देखते हुए निर्माण कार्य को कुछ दिनों के लिए रोकने के निर्देश दिए।सालिक साय की इस तत्काल पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।


प्रभावित किसानों एवं ग्रामवासियों ने उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।किसानों के हित में तत्काल फैसलाग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग किसी विकास कार्य के विरोध में नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि पहले उनकी मेहनत से तैयार फसल की कटाई हो जाए, इसके बाद सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए।सालिक साय की पहल को ग्रामीण किसानों की समस्या को प्राथमिकता देने वाला कदम बता रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इसे शासन की संवेदनशीलता और किसानों के हित में त्वरित निर्णय की तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है।

publiccg Chhattisgarh NEWS