
पत्थलगांव/ मंडल सह प्रभारी अरूण यादव ( पत्थलगांव) बैठक में उपस्थित होकर नव नियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने, संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल कहा कि यह बैठक केवल परिचय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए उत्साह, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ संगठन को नई दिशा देने की शुरुआत है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनकर राष्ट्रसेवा का अवसर मिलना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। हम सभी युवा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाएँ।और 1 बूथ 20 यूथ,BJYM जॉइनिंग नया युवाओ कों जोड़ने,तिरंगा यात्रा तथा सगठन के कार्य के रुपरेखा के बारे में चर्चा किया गया ।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल प्रभारी गुलशन पांडेय ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ,मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनीलशर्मा मंडल महामंत्री गणेश यादव ,सहित मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी साथियों के आत्मीय स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार। पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

publiccg Chhattisgarh NEWS