Oplus_131072

पत्थलगांव में खाद कारोबारियों में कथित पत्रकारों का खौफ, वीडियो बनाकर उगाही

खाद की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया में बदनाम करने का आरोप, एक व्यवसायी से 50 हजार रुपये फोन-पे में लिया
पत्थलगांव । पत्थलगांव क्षेत्र में खाद कारोबारियों के बीच कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाकर दबाव बनाने और उगाही किए जाने का मामला सामने आया है। खाद व्यवसायियों का आरोप है कि ऋषिकेश मिश्रा, अमित पांडे समेत कुछ अन्य लोगों द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है और कथित वीडियो वायरल करने का दबाव बनाया जा रहा है।
व्यवसायियों के अनुसार, कुछ फर्जी लोगों द्वारा कैमरे से लेश चश्मे के माध्यम से खाद दुकानों में कथित रूप से अधिक दर पर खाद बिक्री का वीडियो बनाए जाने के बाद उसे सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि इसी वीडियो को आधार बनाकर कुछ व्यवसायियों से पैसे की मांग भी की गई।
खाद व्यवसायी राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि लैलूंगा-राजपुर निवासी ऋषिकेश मिश्रा द्वारा धमकी और दबाव बनाकर फोन-पे के माध्यम से 50 हजार रुपये लिए गए।
चश्मा लेश कैमरा से फर्जी स्टिंग वीडियो से हो रही वसूली

पुरे खेल में एक फर्जी पत्रकार द्वारा चश्मा लेश कैमरा से फर्जी स्टिंग वीडियो बनाया जाता है उसके बाद उसी चश्मा लेश कैमराकी रिकार्डिंग्स को अपने सरगनाओ तक पहुंचाकर अलाग अलग वसूली का खेल शुरू होता है इससे पहले भी एक खाद व्यवसायी के यहा इसी तरह की चश्मा लेश कैमरा से फर्जी स्टिंग वीडियो के माध्यम से वसूली किये जाने के बावजूद पोर्टल में खबर चलाकर अधिकारियो पर दबाव बनाकर सिल की कारवाई किया जा चूका है बेलडेगी में एक मेडिकल दुकान पर भी इसी तरह की वसूली के बाद मेडिकल दूकान का पोर्टल में खबर लगाकर मेडिकल दुकान पर करवाई किया जाने के बाद पोर्टल से खबर डिलीट किये जाने का मामला में भी इन्ही सरगनाओ का हाथ है

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

’राखी के धागों के साथ सीमा पर सैनिकों तक पहुंचेंगी कवर्धा की बहनों की शुभकामनाएं’

’‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ में गूंजा जय जवान का जयघोष’ रायपुर,  सरहद पर खड़े जवानों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *