Oplus_131072

हर घर तिरंगा एवं समरसता संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुँचाने कार्यकर्ता जुटें – विधायक गोमती साय

Oplus_131072

जशपुर। विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जशपुर में आयोजित जिला समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक में आगामी ‘हर घर तिरंगा’, ‘घर-घर तिरंगा यात्रा’ एवं ‘समरसता संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए इन अभियानों को जन-जन तक पहुँचाए तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करे।

Oplus_131072

उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान सामाजिक सद्भाव, समानता और एकात्मता की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, नरेश नन्दे, जिला महामंत्री, समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारीगण उपस्थित रहे।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *