किलकिला मार्ग की बदहाल सड़क और बंद पड़े ब्लड बैंक को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किलकिला मार्ग की जर्जर स्थिति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक की सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम पत्थलगांव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सावन माह में किलकिला धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क पर फैली गिट्टी और खराब रास्ते के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
इसके अलावा, पत्थलगांव अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ब्लड बैंक की सुविधा बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किलकिला मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़क की खराब स्थिति के कारण कम हो रही है।
वहीं, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए। पार्षद जनार्दन पंकज ने भी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इस दौरान मयंक रोहिला, डिस्को सारथी, राहुल यादव, मेघनाथ डहरिया, पुनी, पंकज लकड़ा, मणि चौहान, रोषू फोटवानी और गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए जावंगा में विद्यार्थियों ने जाना अंतरिक्ष विज्ञान का संसार

इसरो के वैज्ञानिकों ने दी अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार की जानकारी, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *