गले के कैंसर का श्री एजी हॉस्पिटल पत्थलगांव में हुआ सफल ऑपरेशन

गले के कैंसर का श्री एजी हॉस्पिटल पत्थलगांव में हुआ सफल ऑपरेशन
जशपुर। : नजदीकी नगर सीतापुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, जो लंबे समय से गले की सूजन और असहनीय पीड़ा से परेशान थे, का श्री एजी हॉस्पिटल, पत्थलगांव में सफल ऑपरेशन कर इलाज किया गया। मरीज पिछले कई वर्षों से अपने रोग का सटीक इलाज पाने के लिए विभिन्न अस्पतालों और डॉक्टरों के चक्कर लगा रहा था।
हाल ही में जब स्थिति गंभीर होती चली गई, तब वह श्री एजी हॉस्पिटल, पत्थलगांव पहुंचे। यहां उनकी गले की सोनोग्राफी की गई, जिसमें डॉक्टरों को कैंसर की आशंका हुई। इसके बाद मरीज को FNAC (फाइन नीडल एस्पिरेशन सायटोलॉजी) जांच के लिए कहा गया। रिपोर्ट में गले के कैंसर की पुष्टि हुई, जिसके बाद तुरंत ऑपरेशन की योजना बनाई गई।
यह जटिल सर्जरी ईएमटी विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अजीत गुप्ता, और सर्जन डॉ. भूपेश भगत के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन टीम में ओ.टी. टेक्नीशियन आशिष, अनामिका और जयप्रकाश की भी अहम भूमिका रही। करीब चार घंटे तक चली यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही और गले के अंदर मौजूद ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल दिया गया।
मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि समय पर इलाज न किया जाता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। श्री एजी हॉस्पिटल की इस सफलता ने क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगाई है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *