गुरु पूर्णिमा पर विधायक गोमती साय ने लोरो शिव मंदिर में प्रज्वलित किए 101 दीप

कुनकुरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने लोरो शिव मंदिर में महिला मोर्चा की बहनों के साथ भगवान भोलेनाथ के चरणों में 101 दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

दीप प्रज्वलन के पश्चात विधायक गोमती साय ने गुरु पूर्णिमा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपों का प्रकाश सभी के जीवन में ज्ञान, संस्कार, सद्भाव और सकारात्मकता का उजाला फैलाए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष ममता कश्यप, नीतू गुप्ता, कमला निराला, उमा देवी, मंडल अध्यक्ष सरोजनी सिंह सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई राजनांदगांव की बेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *