पेट दर्द की शिकायत निकली गंभीर, ए.जी. हॉस्पिटल में हुआ चुनौतीपूर्ण सर्जरी ,सर्जन डॉ. आशुतोष शर्मा की टीम की सराहना

पत्थलगांव।स्थानीय ए.जी. हॉस्पिटल में एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सकों की टीम ने एक 9 वर्षीय बालक को वर्षों पुरानी परेशानी से छुटकारा दिलाया है। जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव क्षेत्र निवासी यह बच्चा लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत से जूझ रहा था। परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन सही निदान नहीं हो पाया।
अंततः जब बच्चे को ए.जी. हॉस्पिटल लाया गया, तो वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसकी गंभीरता को समझते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की। सोनोग्राफी के बाद पता चला कि जन्म से ही बच्चे का अंडकोष पेट के भीतर फंसा हुआ है और अपनी सामान्य स्थिति — यानी पेनिस के नीचे पाउच में नहीं पहुंच पाया था।इस जटिल स्थिति में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी विख्यात सर्जन डॉ. आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अजीत गुप्ता की निगरानी में संपन्न हुई। ऑपरेशन के दौरान पेट में मौजूद अंडकोष को सावधानीपूर्वक निकालकर उसकी सही जैविक स्थिति में स्थापित किया गया। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार है। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए ए.जी. हॉस्पिटल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि बच्चे को समय रहते सही इलाज मिलना एक वरदान साबित हुआ।
ए.जी. हॉस्पिटल क्षेत्र में निरंतर जटिल सर्जरी कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रहा है, जिससे यह अस्पताल आम जनता के लिए विश्वास का केंद्र बन चुका है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *