इलाज के दौरान एक घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

पत्थलगांव। पत्थलगांव क्षेत्र में पति-पत्नी की इलाज के दौरान एक के बाद एक मौत हो जाने से ग्राम डुडुंगजोर में मातम पसर गया। दोनों की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से खराब बताई जा रही थी। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से पत्थलगांव सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डुडुंगजोर निवासी राजकुमार चौहान (65 वर्ष) और उनकी पत्नी रुकमणी चौहान (52 वर्ष) की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार की सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर उनके बेटे हेमंत चौहान ने दोनों को निजी वाहन से उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान पहले रुकमणी चौहान की मौत हो गई। इसके करीब एक घंटे बाद उनके पति राजकुमार चौहान ने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही समय के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिजन सदमे में हैं।
राजकुमार चौहान ग्राम के कोटवार बताए जा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी रुकमणी चौहान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को ग्राम डुडुंगजोर में रथ मेला आयोजित हुआ था। स्थानीय स्तर पर मेले के दौरान नशा किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पति-पत्नी की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों की तबीयत पहले से खराब होने की बात सामने आई है।
एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS  के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *