जशपुर । पत्थलगांव में विवादों में घिरे राजस्व निरीक्षक ताराचंद रौठर को जशपुर कलेक्टर डॉ. रोहित व्यास ने अततः तबादला कर दिया । राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर को पत्थलगांव से कांसाबेल ट्रांसफर किया गया है। वही हीरालाल प्रधान को कांसबेल से पत्थलगांव भेजा गया। दरअसल केराकछार में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर पर भ्रष्टाचार व बादसूली समेत कई आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विभिन्न जगहों पर शिकायत किया था. इन्हें हटाने के लिए ग्रामीणों ने पत्थलगांव तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन भी किया. आरआई ताराचंद रौठर पर अभद्र व्यवहार करने के साथ साथ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सा दुरुस्ती और जमीन सीमांकन जैसे कामों के लिए ताराचंद मोटी रकम की मांग करते थे। विवादों में घिरे राजस्व निरीक्षक ताराचंद रौठर का तबादला किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांसें ली है।

publiccg Chhattisgarh NEWS