
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया हार्दिक आभार
पत्थलगांव। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा कुनकुरी (जशपुर) में 50 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पत्थलगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी ओर से एवं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि यह केवल एक मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति नहीं, बल्कि जशपुर जिले के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने जिले के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच के परिणामस्वरूप जशपुर को यह ऐतिहासिक सौगात प्राप्त हुई है। यह निर्णय शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने इस जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति पुनः कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जशपुर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के नए अवसर सुनिश्चित करेगी।

publiccg Chhattisgarh NEWS