
जशपुर। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने भारत सरकार की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य के जशपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं वाद्ययंत्रों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। विधायक श्रीमती गोमती साय ने डॉ. आशा लकड़ा का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मान करते हुए उनका जशपुर की पावन धरती पर स्वागत किया।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि डॉ. आशा लकड़ा का जशपुर आगमन जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव से अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

publiccg Chhattisgarh NEWS