बार में शराब पीकर मचाया आतंक, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचकर भेजा जेल

पत्थलगांव। पत्थलगांव स्थित बार में शराब के नशे में उत्पात मचाने, मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शुभम गुप्ता , हेमंत यादव (पिता निधि यादव) एवं चुन्नू ध्रुवा (पिता कीर्तिसागर ध्रुवा) शामिल हैं।
घटना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पतासाजी कर पुलिस ने छापेमारी कर एक स्थान पर छिपे तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 125 दिनों के रोजगार और बढ़ी मजदूरी का मिलेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *