
जशपुर को हरित बनाने के संकल्प के साथ आयोजित हुआ जिला स्तरीय सीड बॉल छिड़काव कार्यक्रम

पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय गुरुवार को पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम इंजको में आयोजित जिला स्तरीय सीड बॉल छिड़काव कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन “सीड बॉल छिड़कबो, जशपुर ला हरियर बनाबो” के संकल्प के साथ किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं वनों के विस्तार को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि वृक्षारोपण और वन संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, अंकित बंसल, बिरेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य संतोषी भारद्वाज, बाल श्याम चौहान, हंस लाल सिदार, मीरा पोर्ते, सरिता सिदार, अरुण यादव, खेमा निधि यादव, धर्मपाल नारंगे, वेध राम सिदार क्षेत्रीय सरपंच सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी, रेंजर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर जिले को अधिक हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया गया तथा लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

publiccg Chhattisgarh NEWS