राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज, कांकेर का किया निरीक्षण

रायपुर,

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज, कांकेर का किया निरीक्षण
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज, कांकेर का किया निरीक्षण
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज, कांकेर का किया निरीक्षण
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज, कांकेर का किया निरीक्षण

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कांकेर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज सिंगारभाट स्थित ‘काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर‘ महाविद्यालय में पहुंचकर जवानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा।
राज्यपाल को जंगल वार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी आर प्रसन्ना,  कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलेसेला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *