पत्थलगांव में जीएसटी कार्रवाई: ट्रांसपोर्टरों के ट्रक में बिना बिल और ई-वे बिल के लाया गया माल जब्त

पत्थलगांव। कर चोरी पर अंकुश लगाने और व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में जशपुर और अंबिकापुर की संयुक्त जीएसटी टीम ने पत्थलगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लाए गए माल से भरे एक ट्रक को जांच के दौरान पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार पत्थलगांव स्थित जशपुर-बिलासपुर , डी आर एल, जय महाराष्ट्र, गणेश ट्रांसपोर्ट,समेत अन्य ट्रांसपोर्ट में खड़े ट्रक की जांच के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने माल से संबंधित बिल और ई-वे बिल प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अन्य राज्यों से व्यावसायिक उपयोग के लिए बड़ी मात्रा में सामग्री लाई गई थी, जिसके वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कुछ कार्टून और कट्टे में मौजूद माल की कीमत से काफी कम दर का बिल सबमिट किया गया था जो अंडर बिलिंग का खेल उजागर कर रहा है।जीएसटी टीम ने ट्रक में मौजूद माल की जब्ती बनाते हुए जीएसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि संबंधित व्यापारियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित पेनल्टी जमा करने के बाद ही वाहन और सामग्री को रिलीज किया जाएगा।
जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल कर चोरी रोकना ही नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को जीएसटी नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। विभाग ने लोगों से खरीदारी के दौरान हमेशा जीएसटी बिल लेने तथा व्यापारियों से प्रत्येक बिक्री पर वैध बिल जारी करने की अपील की है, ताकि शासन को निर्धारित राजस्व प्राप्त हो सके और व्यापारिक व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।
सूत्रों के मुताबिक जशपुर और अंबिकापुर की जीएसटी टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर एक साथ जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई मामलों में ई-वे बिल और माल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। विभाग द्वारा आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण

अच्छी गुणवत्ता पर दिया जोर, अगस्त तक काम पूरा करने के दिए निर्देश रायपुर. लोक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *