राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाया एक पेड़ मां के नाम का पौधा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाया एक पेड़ मां के नाम का पौधा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बेमेतरा प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस परिसर में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में आंवले का पौधारोपण कर वसुंधरा को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक मजबूत संदेश दिया।

पौधरोपण के पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने उपस्थित अधिकारियों और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। तेजी से बदलते मौसम चक्र और वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी माता जी के सम्मान में लगाया गया यह पौधा न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगा, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए भी जीवनदायी साबित होगा।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाएं और लगाए गए पौधों की उचित देखभाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मानसून और विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके बड़े होने तक उसकी जिम्मेदारी लें।

इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, डी आई जी राम कृष्ण साहू, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल की इस मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

आरोपी जेल भेजा गया रायपुर,  अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *