राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड के लिए जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय चयनित

जशपुर। जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड हेतु चयनित किया गया है। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 3 जून 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में वे शामिल होंगे।
इस उपलब्धि पर सालिक साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को वे और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
सालिक साय ने इस सम्मान का श्रेय वरिष्ठजनों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे जशपुर क्षेत्र एवं भाजपा परिवार का सम्मान है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास की बात कहते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार जिला पंचायत कर्मचारियों एवं समस्त ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सालिक साय का व्यक्तित्व सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित है। उनके नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहे हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया है।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है तथा इससे ग्रामीण विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुशासन तिहार बना राहत का जरिया

सुशासन तिहार 2026 सिर्फ सरकारी शिविर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत, भरोसे और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *