गश्त वाहन देख भागा युवक, एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम — CCTV में कैद वारदात

पत्थलगांव,/ बीती रात पत्थलगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए एक युवक ने तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहले कैमरे पर स्प्रे करता हुआ दिखाई दिया ताकि पहचान छुपा सके। इसके बाद उसने एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, परंतु काफी कोशिशों के बावजूद मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा सका। इसी दौरान पुलिस की गश्त वाहन को आते देख युवक आनन-फानन में मौके से फरार हो गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
बैंक कर्मचारी कुशल कुमार ने बताया कि एटीएम में लगभग 5 लाख रुपये नकद मौजूद थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि एटीएम नीचे के हिस्से में स्थित है, जबकि बैंक की मुख्य शाखा ऊपर तल पर संचालित होती है। घटना के बाद सुरक्षा और जांच के मद्देनज़र बैंक का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित

सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *