छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे शामिल

रायगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, 11 बजे से होगा कार्यक्रम

रायपुर, 

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कॉर्पोरेशन के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल तथा नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भवन निर्माण कार्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित यह भवन दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, जिससे आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित रायपुर,  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *