निमंत्रण बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत जामजुनवानी मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिड़ौरा (मांझीपारा) निवासी सत्यनारायण सिदार (27 वर्ष) अपने रिश्तेदार उमेश सिदार के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG14G0168) से मिर्जापुर गांव शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे निमंत्रण देकर वापस लौटते समय जामजुनवानी-जरहापारा मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में सत्यनारायण सिदार के सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उमेश सिदार को अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

केलो विहार के पात्र हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया संवाद और पट्टा वितरण

वित्त मंत्री बोले—जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना ही सुशासन का उद्देश्य प्रथम चरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *