विपक्ष नही चाहता है महिलाओं का सशक्तिकरण हो। गोमती साय

पत्थलगांव। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने आज एम. सी. बी. जिला अंतर्गत चिरमिरी स्थित भाजपा मण्डल कार्यालय में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के विरोध में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाया गया यह ऐतिहासिक विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किंतु विपक्ष द्वारा इस बिल की राह में उत्पन्न की जा रही बाधाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति के अधिकारों की इस लड़ाई में वे और उनकी पार्टी पीछे हटने वाले नहीं हैं।


इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, मण्डल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर, पार्षद एमआईसी नरेंद्र साहू, मण्डल महामंत्री रीत जैन एवं धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस प्रेसवार्ता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ संकल्प और जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है गौतमी साय

Oplus_131072 पत्थलगांव/ “सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *