

जशपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर जिला को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नई कार्यकारिणी में अरूण यादव को जिला सोसल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में भी अरूण यादव को पार्टी ने मंडल युवा महामंत्री, एवं ग्रामीण मंडल युवा अध्यक्ष एवं और भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाल है वहीं अब पार्टी ने अरूण यादव को जिला में नई जिम्मेदारी सौंपी है
सक्रियता बढ़ाने की कवायदः
यह नियुक्तियां भाजयुमो जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं। संगठन का मानना है कि नई टीम के गठन से जशपुर जिले में युवाओं के बीच पार्टी की सक्रियता और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही, यह कदम संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीतिः
बीजेपी युवा मोर्चा लंबे समय से युवाओं को राजनीति से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने पर जोर देता रहा है। इसी कड़ी में इस नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें ऐसे चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है जो संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और जमीनी स्तर पर लगातार काम करते रहे हैं। अरूण यादव लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न अभियानों में उनकी भागीदारी रही है।

युवाओं को जोड़ने की कोशिशः
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य केवल पद भरना नहीं बल्कि ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाना है जो युवाओं के बीच प्रभावी संवाद स्थापित कर सकें और संगठन की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचा सकें। नई टीम से यह भी अपेक्षा है कि वह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाकर संगठन का विस्तार करेगी।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही भाजयुमो ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ जमीनी स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे। कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक मंचों पर युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। वहीं अरूण यादव ने पार्टी से मिलीं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही है एवं इस जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी के सभी वरिष्ठ जनो को धन्यवाद दिया है

publiccg Chhattisgarh NEWS