अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया

न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग में अतिरिक्त पीठ का किया उद्घाटन

 रायपुर,

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने आज सवेरे जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन किया।
     न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “उपभोक्ता हितों की रक्षा और न्याय की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।
     उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन विमोचन एवं उपभोक्ता सम्मेलन के अवसर पर 12 अप्रैल 2025 को उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा को स्मरण करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री श्री दयालदास बघेल (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) तथा विभागीय सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब खंगाले के प्रयासों और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त पीठ उपभोक्ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। 
    जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर की अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष का दायित्व श्री प्रशांत कुंडु तथा सदस्य का दायित्व श्री आनंद वर्गीस को सौंपा गया है, जो जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर के अतिरिक्त पीठ में प्रकरणों की सुनवाई आज से प्रारंभ किए । 
     इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष श्री डी. पी. शर्मा, सदस्यगण श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं श्री अनिल अग्निहोत्री उपस्थित रहे। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ, रायपुर के अध्यक्ष श्री हितेन्द्र तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री शेखर अमीन, श्री पी. के. पॉल, श्री आर. के. भावनानी एवं श्री राकेश पुरी सहित राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव

महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश आंगनबाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *