जशपुर।एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को पहुंचाया अस्पताल, मातृत्व दिवस की शाम जहां पूरी दुनिया ममता को सलाम कर रही थी, वहीं जशपुर जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां को टांगी से लहूलुहान कर दिया।
घटना ने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है।
मातृत्व दिवस की शाम, एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। घटना पाकरगांव घाटापारा की है, जहां मुकेश नाग नाम के युवक ने छोटी-सी बात पर गुस्से में आकर अपनी मां, पांचों बाई नाग पर धारदार टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां सिर्फ यह चाहती थी कि बेटा शादी में जाने से पहले संयम रखे और शराब न पिए, लेकिन बेटे को यह बात इतनी नागवार गुज़री कि वह रिश्ते ही भूल गया। वह मां, जिसने अपने खून-पसीने से बेटे को पाला, उसकी एक ना सुनने पर आज अस्पताल में जूझ रही है उस बेटे के दिए ज़ख्मों के साथ, जिसे उसने कभी छांव दी थी।घर में मौजूद पिता ने किसी तरह मां को बचाया, लेकिन बेटे का वह रूप पूरे गांव को हिला गया।
फिलहाल मां की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

publiccg Chhattisgarh NEWS