
तपकरा।तपकरा में आयोजित तहसील कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र को विकास की अनेक सौगातें दीं। तपकरा तहसील कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति देते हुए तपकरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही तपकरा स्थित मिनी स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने हेतु 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वहीं फरसाबहार में एक नवीन रेस्ट हाउस के निर्माण की घोषणा भी की गई।घोषणाओं से उत्साहित होकर तपकरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तपकरा की बहुप्रतीक्षित मांगों को तुरंत स्वीकार करना जनभावनाओं का सम्मान है। नगर पंचायत की घोषणा से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही मिनी स्टेडियम में फ्लड लाइट की स्वीकृति से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को नई दिशा मिलेगी। फरसाबहार में रेस्ट हाउस की घोषणा से आमजनों और आगंतुकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह सब संभव हो पाया है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के कारण। इस अवसर पर तपकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, पंडरीपानी मण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, तपकरा मण्डल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, कुनकुरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास नाग, भाजयुमो पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, कोषाध्यक्ष सीताराम प्रसाद गुप्ता एवं भाजयुमो जिला मंत्री गोपाल कश्यप ने कहा कि तपकरा के लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लिया और उसी मंच से विकास कार्यों की घोषणा कर दी। इसके लिए समूचा भाजपा परिवार उनके प्रति आभार व्यक्त करता है।इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व विधायक रोहित साय, नगरपालिका जशपुर उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, वेदप्रकाश भगत, मलिता बाई, जनपद अध्यक्ष हेमंती साय, उपाध्यक्ष संध्या सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

publiccg Chhattisgarh NEWS