बालोद जिले में लगे शिविरों से सैकड़ों हितग्राही लाभान्वित

राशनकार्ड, आधार, आयुष्मान, प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं लाभ

रायपुर

राशनकार्ड, आधार, आयुष्मान, प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं लाभ
राशनकार्ड, आधार, आयुष्मान, प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं लाभ
राशनकार्ड, आधार, आयुष्मान, प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं लाभ

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में आज विभिन्न विकासखंडों के ग्राम भीमकन्हार (डौण्डीलोहारा), पथराटोला (डौण्डी), बोड़की (बालोद) और खैरबना (गुण्डरदेही) में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में केंद्र सरकार की 25 सेवाओं और योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों ग्रामीणों को त्वरित लाभ प्रदान किया गया।

शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन खाता, सामाजिक पेंशन, विद्युत एवं सोलर कनेक्शन, वनाधिकार लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल व एनीमिया जांच, जीवन ज्योति बीमा, विश्वकर्मा योजना, इंद्रधनुष और वन धन योजना जैसी योजनाओं के तहत सेवाएं प्रदान की गईं।

भीमकन्हार शिविर में 6 आयुष्मान कार्ड, 15 राशन कार्ड, 16 प्रमाण पत्र, 1 किसान क्रेडिट कार्ड, 2 सोलर कनेक्शन सहित स्वास्थ्य परीक्षण और सिकल सेल जांच की गई। खैरबना में 4 राशन कार्ड, 5 श्रम कार्ड, 7 किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए। बोड़की में 4 आयुष्मान, 2 राशन कार्ड, 13 प्रमाण पत्र और 23 लोगों की जांच की गई। पथराटोला में 14 आधार कार्ड, 16 आयुष्मान कार्ड, 8 राशन कार्ड, 4 नरेगा जॉब कार्ड, 2-2 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, पेंशन, जीवन ज्योति बीमा, विश्वकर्मा, इन्द्रधनुष, वन धन एवं मुद्रा योजना से लाभान्वित किया गया। कोचेरा निवासी हीरा बाई और ग्रामीण दुलार सिंह जैसे कई हितग्राहियों ने शिविर के माध्यम से त्वरित लाभ मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविरों के दौरान प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय समुदाय को योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ लेने की अपील भी की गई।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

नगर पालिका के 5 मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

पत्थलगांव। नगर पालिका परिषद पत्थलगांव के मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *