रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit) 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार आज राष्ट्रपति सुबह करीब 11:55 बजे रायपुर आएंगी। जिसके बाद 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में एक 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके अलावा वह शाम 4 बजे वे रायपुर में नुआखाई त्योहार के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगी।
publiccg Chhattisgarh NEWS