मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम, संकरी पुलिया की समस्या से मिलेगी राहत

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नाला में 4 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण से जशपुर जिले का सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की ओर सड़क संपर्क और अधिक सुगम होगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में 22 अक्टूबर को आयोजित होगा सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026 नुआखाई (जूहार) के पावन पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *