
पत्थलगांव/ पत्थलगांव में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आज पत्थलगांव SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने पुलिस एसडीओपी कार्यालय में शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।

बैठक में SDOP डॉ.धुर्वेश जायसवाल ने सभी समिति अध्यक्षों और सदस्यों को दुर्गा पूजा के दौरान शासन के गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाएं।डीजे की आवाज मानक स्तर पर ही रखें, रात 10 बजे के बाद डीजे बंद रखें।भीड़ नियंत्रण के लिए वालंटियर तैनात करें।
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित रूट का ही पालन करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और शहर के सभी दुर्गा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। SDOP डॉ.धुर्वेश जायसवाल ने सभी समितियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूजा के दौरान पूरी तरह सहयोग करेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

publiccg Chhattisgarh NEWS