
गांधीनगर / पत्थलगांव। भाजपा गुजरात प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रदेश कार्यसमिति एवं संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाजपा गुजरात प्रदेश सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को जमीन पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में गुजरात भाजपा प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी अजय माहावर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांचाल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। नेताओं ने संगठन की मजबूती, सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, सांसद एवं विधायक सहित जिला पंचायत, तालुका पंचायत एवं नगरपालिका के निर्वाचित प्रतिनिधि तथा सहकारी क्षेत्र के निदेशक शामिल हुए।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को केवल बैठकों तक सीमित न रखते हुए उन्हें जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
गोमती साय ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण है गुजरात में भाजपा संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनसंपर्क आधारित बनाने की दिशा में बैठक में लिए गए निर्णयों को आने वाले समय में जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

publiccg Chhattisgarh NEWS