
गांधीनगर / पत्थलगांव। गुजरात प्रदेश सह-प्रभारी एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय ने प्रदेश के सभी मोर्चों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, प्रदेश मोर्चा प्रभारियों तथा आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के साथ आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
बैठक में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा , प्रदेश प्रभारी शतरुण चुघ एवं प्रदेश सह-प्रभारी अजय महावर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान विभिन्न मोर्चों के संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। संगठन की गतिविधियों को मंडल एवं बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर आईटी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
साथ ही आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक अभियानों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा हुई। बैठक में सभी मोर्चों एवं पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यों को पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

publiccg Chhattisgarh NEWS