पत्थलगांव आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा की अवैध विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

गोढी रोड कुमेकेला में 15 लीटर विदेशी स्प्रिट मदिरा पकड़ी, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जशपुर /जिला जशपुर के पत्थलगाव आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने हरियाणा राज्य की अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। गोढी रोड कुमेकेला में छापा मारकर 15 लीटर विदेशी स्प्रिट मदिरा जब्त की गई, जो कुल 20 बोतलों में भरी हुई थी।
आरोपी की पहचान पकड़ी गई शराब के संबंध में आरोपी सुरेन्द्र कुमार रोहिला (62 वर्ष), निवासी पत्थलगांव वार्ड 7 को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।टीम का योगदान इस कार्रवाई के विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला रहे। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक छक्के लाल गुप्ता और नगर सैनिक मंजीत महेश्वर का विशेषछ योगदान रहा।अवैध शराब पर शिकंजा जारी आबकारी विभाग पत्थलगांव के विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

ग्राम पंचायत सुरंगपानी में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल-माला

ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प पत्थलगांव/ राष्ट्रपिता महात्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *