‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ

10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद

रायपुर, 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज विधिवत मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया, जहां 10 हजार से अधिक आटे के दीपों के प्रवाह और परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीयों से पूरा तालाब जगमगा उठा।     

      मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर योजनाओं के लाभार्थियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने और ‘विकसित भारतदृ2047’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाला यह अभियान जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज के गांवों, शासकीय कार्यालयों और धार्मिक स्थलों तक विस्तारित है। इसके तहत जिले के 49 अमृत सरोवरों, 36 मंदिरों और 25 चयनित गांवों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य तय किया गया, जिसमें ग्राम टिमरलगा स्थित मां नाथलदाई मंदिर और केडार क्षेत्र में 2100-2100 दीप जलाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने भी अपने घरों को दीयों से सजाया। आगामी एक माह में ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसे अनेक जन-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के पहले ही दिन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर नागरिकों ने सेवा की मिसाल पेश की।

      जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय और पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक इस बात के साक्षी बने कि विकास और सुशासन की यह यात्रा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक संकल्प की मिसाल है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *