छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और लोककल्याण का संदेश देता है। उनके श्रीमद्भगवद्गीता में दिए गए उपदेश आज भी मानव जीवन को कर्तव्य, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और सत्य एवं न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मंगलकामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा निरंतर मजबूत हो।
publiccg Chhattisgarh NEWS