एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन की दिशा में सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री अशोक सिंह को आवेदन करने के दिन ही ट्राईसायकल उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से अब श्री अशोक के लिए दैनिक आवागमन पहले से कहीं आसान हो गया है।

चलने-फिरने में कठिनाई के कारण श्री अशोक सिंह को दैनिक जरूरतों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अपनी आवश्यकता को लेकर उन्होंने ट्राईसायकल प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन की जानकारी कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में  आवेदन तिथि को ही श्री अशोक सिंह को ट्राईसायकल प्रदान की। सहायक उपकरण मिलने पर अशोक सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। ट्राईसायकल मिलने से श्री अशोक अब अपने दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सुगमता से आवागमन कर सकेंगे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *