महिला ने सरपंच पर डंडे से किया हमला, सचिव को चप्पल से पीटा

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कछार में 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर आयोजित पंचायत बैठक के दौरान एक महिला ने पहले पंचायत सचिव पर चप्पल से हमला किया और महिला सरपंच पर डंडे से हमला कर दिया।
सरपंच संगीता नाग के अनुसार, पंचायत भवन में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पंचगण, सरपंच, सचिव और अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान पुष्पा चौहान, संतोषी और पवन चौहान वहां पहुंचे।
आरोप है कि इसी दौरान पुष्पा चौहान ने पंचायत सचिव रामनिवास सूर्यवंशी के साथ विवाद करते हुए चप्पल से हमला कर दिया। और पुष्पा चौहान ने सरपंच संगीता नाग पर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया।
सरपंच का कहना है कि अचानक हुए हमले से पंचायत भवन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। घटना को लेकर सरपंच ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश रायपुर, प्रधानमंत्री के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *