
जशपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने अपने निवास स्थान मुंडाडीह में तिरंगा झंडा फहराया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और हमारे वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को अपने में समेटे हुए है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत करने का अभियान है।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

publiccg Chhattisgarh NEWS