विकसित कृषि संकल्प अभियान, चोंगरीबहार में सालिक साय के आतिथ्य में कृषि तकनीकों और योजनाओं की दी गई जानकारी, किसानों में दिखा उत्साह

जशपुर। ग्राम चोंगरीबहार में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभागों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केंद्र डूमर बहार की वैज्ञानिक इंजीनियर अनीता लकड़ा ने उन्नत कृषि तकनीकों व यंत्रों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि उपकरणों के सही प्रयोग से किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। वहीं डॉ. वीर सिंह ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को रासायनिक खेती से दूर रहने की सलाह दी।मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा अब केवल एक भाव नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी सरकार द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा एक संकल्प है। उन्होंने कृषि संकल्प अभियान को किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम बताया।

कार्यक्रम में डीडीसी हीरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, रवि यादव, गजेन्द्र बागे, पर्सू राम, प्रेम सिंह, सरपंच देवकी पैंकरा, जयंती सिंह, संजय कुमार
कृषि विभाग से दिलीप भगत, नोडल अधिकारी एम. के. चौधरी, डी. के. गुप्ता, डॉ. जेम्स, मिंज, अभिनीत सिंह, प्रकाश सिंह, मिथुन जी, खोम साहू, अविनाश टोप्पो, सुबोध भगत, नम्रता तिर्की, वंदना पैंकरा, शैलजा साय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सालिक साय के समक्ष किसानों के समस्याओं सामने आने पर समाधान करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *