Oplus_131072

पत्थलगांव में पुलिस का पीछा, डिवाइडर से टकराई नेक्सन कार, 21 किलो गांजा बरामद 🚨

Oplus_131072

पत्थलगांव।उड़ीसा की ओर से अंबिकापुर जा रही एक नेक्सन कार में गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने अपनी टीम के साथ दौड़ाना शुरू कर दिया।पुलिस ने भोर तड़के वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखते ही कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव शहर पार करते ही कदम घाट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान पीछे से पुलिस की गाड़ी आते देख चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे तीन बैग से 21 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। पुलिस वाहन के मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

बिलासपुर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का आयोजन रायपुर,          अटल बिहारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *