आबकारी कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब और 90 किलो लाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग पत्थलगांव की टीम ने ग्राम मठपहाड़ में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 7 लीटर महुआ शराब और करीब 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मठपहाड़, थाना बागबहार में अवैध मदिरा के संबंध में कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी मठपहाड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 7 लीटर महुआ शराब तथा 90 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।
विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), (च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला की भूमिका रही। वहीं आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक छक्के लाल गुप्ता, नगर सैनिक मंजीत महेश्वरी तथा महिला गार्ड नीलू कुजूर ने कार्रवाई में योगदान दिया।
आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

24 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक किया आत्महत्या

पत्थलगांव। शहर के ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले में रविवार सुबह 24 वर्षीय युवक की फंदे पर लटकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *