10 लाख की लागत से करडेगा में बना खेल मैदान

खेल प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

रायपुर,

छत्तीसगढ़ सरकार की खेल प्रतिभाओं को ग्रामीण अंचलों से उभारने की प्रतिबद्धता अब ज़मीनी हकीकत बनती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत करडेगा में 10 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण हुआ है, जो न केवल युवाओं के खेल भविष्य को संवारेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करेगा।

खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनका पोषण तभी संभव है जब उन्हें अभ्यास और प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलें। यही सोच लेकर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय खेल अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दे रहे हैं। करडेगा का यह नया खेल मैदान उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण है।

करडेगा के लोग खेलों के प्रति उत्साही हैं, लेकिन अब तक उपयुक्त स्थान की कमी के चलते युवा पीढ़ी मोबाइल गेम्स और निष्क्रिय जीवनशैली तक सीमित होती जा रही थी। परंतु अब गांव को एक अच्छा खेल परिसर मिलने से खेलों के प्रति उनका उत्साह और ऊर्जा नया आयाम पा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत इस खेल मैदान का निर्माण दस लाख रुपए से कराया गया है। खेल मैदान के निर्माण कार्य से कुल 1459 मानव दिवस सृजित हुए, जिससे ग्रामवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला।

अब करडेगा के बच्चे खाली समय में घर पर बैठने या मोबाइल में उलझे रहने के बजाय खेल मैदान का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। बैंडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेल नियमित रूप से यहां आयोजित हो रहे हैं। गांव का हाई स्कूल पास में होने के कारण विद्यार्थी भी अब यहां विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने लगे है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह संकल्प कि खेल प्रतिभा तभी उभरेगी जब सुविधाएं होंगी। यह संकल्प अब साकार होता दिख रहा है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *