युवा भाजपा नेता अवधेश गुप्ता बने नगर पालिका पत्थलगांव के एल्डरमैन, मुख्यमंत्री व विधायक सहित संगठन का जताया आभार

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका परिषद पत्थलगांव में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) के रूप में भाजपा के सक्रिय युवा नेता अवधेश गुप्ता की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
एल्डरमैन नियुक्त होने पर अवधेश गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, प्रदेश भाजपा नेतृत्व, जिला भाजपा संगठन तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है कि संगठन में समर्पण और मेहनत का सम्मान अवश्य मिलता है।
अवधेश गुप्ता का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय रहा है। वर्ष 2009 में वे भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रहे। इसके बाद उन्होंने भाजयुमो पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला महामंत्री तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लंबे समय से संगठन के विभिन्न अभियानों और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अवधेश गुप्ता नगर पालिका में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *