
पत्थलगांव/ पत्थलगांव में आपातकाल को याद करते हुवे प्रेस वार्ता कर विधायक गोमती साय ने कहा कांग्रेसियों का चेहरा तो बदल गया लेकिन आज भी नियत नहीं बदला, हमे आपातकाल को हमेशा याद किया जाना चाहिए, क्योंकि इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए इतिहास को ही याद कर वर्तमान में जीवन जीना चाहिए। उस काला दिवस को हम नहीं भूल सकते, उस दौर में आजाद भारत देश होने के बावजूद लोग दहशत में जी रहे थे प्रदेश ओर जशपुर जिले के कई लोग है जिन्हें उस समय जेल में बंद किया गया था, आपातकाल की घोषणा करते हुवे इंदिरा गांधी ने कई मीडिया संस्थान बंद कर दिए प्रेस के साथियों को जेल में बंद कर कई पत्रकार को देश से बाहर कर दिया इस बर्बरता को नहीं भूलना चाहिए केवल एक ही परिवार को ही देश का बागडोर मिले रहे इसलिए इस तरह का प्रोपेगेंडा किया गया। मजहब के नाम पर देश का बंटवारा के बावजूद हमारे देश को सेक्युलरिजियम क्यों किया गया, आपातकाल को हम नहीं भूले इसलिए प्रतिवर्ष इसे याद करते है।आपातकाल में मीडिया को जिस तरह प्रताड़ित किया गया वह अकल्पनीय है।

इस दौरान विधायक के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आलोक सारथी, हरजीत सिंग भाटिया,अंकित बंसल, हेमंत बंजारा उपस्थित थे।

publiccg Chhattisgarh NEWS