
जशपुर। पत्थलगांव के दैनिक सब्जी मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब दर्जनभर दुकानें जलकर खाक हो गईं। मार्केट में अवैध तौर पर अतिक्रमण कर लकड़ी और कंडों से बनी अस्थाई दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लगी,जबकि प्रशासन ने शेड निर्मित दुकानें आबंटित की हुई है। लकड़ी से निर्मित दुकानों में लगी आग ने रात को देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संकरी जगह पर संचालित इस मार्केट में हर साल आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।बता दे यहां दुकानदारों को आबंटित शेड में गोदाम बना लिया गया है और सड़क किनारे कब्जा कर झोपड़ीनुमा दुकान में विक्री किए जाने से आवागमन के साथ साथ यहां अव्यवस्था का भी आलम है। प्रशासन को इसमें ध्यान देने की आवश्यकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

publiccg Chhattisgarh NEWS